Road Accident in Ballia : स्कार्पियो की टक्कर से बाइकर्स की मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

 

 

 

Road Accident in Ballia : बलिया-रसड़ा मार्ग पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा में गुरुवार की सुबह स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज किया। उधर, मृतक के घर करूण-क्रंदन व चीत्कार मचा है।

बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र के तद्दीपुर गांव निवासी नथुनी सिंह चौहान (65) गुरुवार की सुबह घर से संवरा के लिए निकले थे। वे जैसे ही लिंक रोड से बलिया-रसड़ा मार्ग पर निकले, बलिया की ओर आ रही स्कार्पियो ने चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक के पुत्र राजेश कुमार नगरा ब्लाक में सचिव है

Related Articles

Back to top button