संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व महिला प्रधान ने खाया जहर, हालत गंभीर , रेफर

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट संजय सिंह बलिया

रसड़ा (बलिया) रसड़ा ग्रामसभा छितौनी की निवासिनी व छितौनी के पूर्व ग्राम प्रधान गीता देवी पत्नी मिथिलेश राजभर उर्फ बब्लू ने गुरूवार की सुबह लगभग आठ बजे जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लोगों ने बताया कि गीता की जहर खाने की जानकारी होने पर परिजन उन्हें रसड़ा अस्पताल ले आया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। गीता देवी का उपचार मऊ के निजी अस्पताल शारदा नारायण में हो रहा है। गीता ने किन परिस्थितियों में जहर खायी है। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Related Articles

Back to top button