स्कार्पियो की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट संजय सिंह बलिया

रसड़ा (बलिया) रसड़ा-बलिया मार्ग के संवरा पंडितपुरा के समीप गुरूवार को सबेरे स्कार्पियो की चपेट में आकर वृद्ध नथुनी चौहान (65) निवासी तद्दीपुर थाना गड़वार की मौत हो गई। वह अपने गांव से रसड़ा की तरफ आ रहे थे तभी रसड़ा से बलिया की तरफ जा रही स्कार्पियो ने उन्हें धक्का मारते हुए निकली गई बेहोशी की हालत में देवस्थली पुलिस चौकी के पुलिस द्वारा घायल नथुनी चौहान को रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में जूट गई।

Related Articles

Back to top button