सड़क हादसे में चालक की मौत, मचा कोहराम

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू

 

बलिया  स्टेशन रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स के चालक की मौत गुरुवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस पर कार दुर्घटना में हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। इस घटना से चालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि डीपी ज्वेलर्स के जय नारायण वाहन चलाने का कार्य करता था। गुरुवार की सुबह वह पूर्वांचल एक्सप्रेस के रास्ते बलिया आ रहा था, तभी उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिससे जय नारायण की मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को बलिया लाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया।

Related Articles

Back to top button