एक एक कर करंट की चपेट में आए परिवार के चार सदस्य, फिर…

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

Ballia News : दोकटी थाना क्षेत्र क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर के सेमरिया (जगदीशपुर) निवासी अलगू राम के घर गुरुवार की सुबह अचानक बिजली प्रवाहित हो गई, जिसमें चार लोग झुलस गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों द्वारा इलाज के लिए सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सुबह लगभग अलगू राम के घर में बिजली प्रवाहित हो गई। इसी बीच, अपने ढ़ेड वर्षीय बच्चे को लेकर बर्तन धो रही उर्मिला देवी (35) पत्नी सत्यदेव राम लाइन की चपेट में आ गई। उसको छुड़ाने के लिए उसकी पुत्री बबली (9 वर्ष) गई तो वह भी लाइन की चपेट में आ गई। उसके बाद सत्यदेव ने भी छुड़ाने का प्रयास किया, वह भी लाइन की चपेट में आ गया। यह देख एक पड़ोसी दौड़ कर उन लोगों के पास गया, तब तक किसी ने बताया कि सभी लाइन की चपेट में आ गए हैं और उसका तार तोड़ दिया। इसमें चारों बच तो गए, लेकिन बुरी तरह झुलस गये।

Related Articles

Back to top button