मथुरा पीजी कालेज में उड़ी महिला कानून कि धज्जियां केन्द्र व्यवस्था का ड्राइवर ने छात्राओं कि लीं तलाशी अभिभावक तमतमाएं

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

रसड़ा (बलिया)। बलिया गुरूवार को जन नायक चंद्रशेखर विश्व विद्यालय बलिया द्वारा संचालित बी एड परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र मथुरा पीजी कालेज रसड़ा में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। अव्यवस्था का आलम ये था कि महिला परीक्षार्थियों की चेकिंग केन्द्र व्यवस्था का ड्राइवर द्वारा किया जा रहा था। इस सम्बन्ध में पूछे जानें पर केन्द्र व्यवस्थापक ने बताया कि महिला स्टाफ न होने के कारण ड्राईवर से सहयोग लिया गया है महिला पुरुष परीक्षार्थी परीक्षा देने केन्द्र पर पहुंचे। गेट पर युवकों की चेकिंग के लिए पुरुष कर्मचारी मौजूद थे लेकिन युवतियों एवं महिला परीक्षार्थियों के लिए कोई महिला कर्मचारी मौजूद नही थी। पुरुष कर्मचारी सहित केन्द्र व्यवस्था का ड्राइवर ही युवतियों एवं महिला परीक्षार्थियों की चेकिंग कर रहे थे। केन्द्र व्यवस्थापक के वाहन चालक बताए जा रहे हैं। पुरुष कर्मचारियों द्वारा चेक किए जानें से युवतियां व महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही थी। कई लोगो ने सवाल भी खड़ा किया कि केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा महिला कर्मचारियों की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। प्राइवेट चालक की ड्यूटी किस आधार पर लगाई गई थी। इस सम्बन्ध में केन्द्र व्यवस्थापक से पूछे जाने पर बताया कि हमारा ड्राइवर था। पूरे मामले को बलिया जिलाधिकारी के नम्बर पर फ़ोन कर ध्यान आकृष्ट कराया गया ताकि यहां कि दुर्व्यवस्था में सुधार हो यह कोई पहला मामला नहीं है मथुरा पीजी कालेज के प्राचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी उल्टा फहराया था।

Related Articles

Back to top button