थाना फेफना पुलिस द्वारा चोरी से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान 02 अदद गैस चुल्हा व दो अदद भगौना बरामद

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बलिया । पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया देव रंजन वर्मा द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक फेफना गजानन्द चौबे के नेतृत्व मे थाना फेफना पर वादी प्रतीक कुमार सिंह पुत्र चन्द्रशेखर सिंह सा0 अगरसण्डा थाना फेफना जनपद बलिया के लिखित तहरीर बावत स्वयं के मैरिज हाल/लान से 02 अदद गैस चुल्हा व दो अदद भगौना चोरी होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 163/24 धारा 379 भा.द.वि. बनाम *शिव प्रसाद गोड़ पुत्र श्रीराम जी गोड़ सा0 बसन्तपुर थाना सुखपुरा जनपद बलिया* के पंजीकृत कराया गया था, जिसमें विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्त शिव प्रसाद गोड़ पुत्र श्रीराम जी गोड़ सा0 बसन्तपुर थाना सुखपुरा जनपद बलिया को उ0नि0 श्री उमाशंकर यादव, SIUT सुधीर चौहान व हे0का0 फौजदार यादव द्वारा 02 अदद गैस चुल्हा व दो अदद भगौना के साथ समय करीब 04.55 बजे भोर दिनांक 10.05.2024 को ग्राम देवरियाकला मार्ग पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शिव प्रसाद गोड़ उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा.द.वि. की वृद्धि कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।



