पहले दी अनुमति, फिर एमएलसी, पूर्व एमएलए को दिखाया बाहर का रास्ता

प्रत्याशी जान प्रशासन व पुलिस ने अंदर जाने की दी अनुमति पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पौत्र व बीजेपी प्रत्याशी नीरज के एमएलसी है भतीजे

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम

बलिया। शुक्रवार को लोकसभा 72 के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के नामांकन में शामिल होने पहुँचे एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, पूर्व विधायक धनन्जय कन्नौजिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह समेत पांच लोगों को जिला मजिस्ट्रेट गेट पर प्रशासन व पुलिस ने प्रत्याशी जान अंदर जाने की अनुमति दे दिया। जिसके बाद सभी लोग अंदर प्रवेश कर गए। जैसे ही यह जानकारी हुई कि यह प्रत्याशी नहीं है, बल्कि बीजेपी के समर्थक के रूप में आए है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल एमएलसी समेत सभी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। एमएलसी लाख अंदर बैठने को बोलते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। अंततः उनको बाहर जाना ही पड़ा।

 

आपको बता दे की एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के पौत्र तथा लोकसभा 72 के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के भतीजे है। बता दे कि जनपद में सात मई से चुनाव का महाकुंभ चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में नामांकन में भाग लेने के लिए एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया और पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार सिंह समेत पांच लोगों के साथ जिला मजिस्ट्रेट गेट पर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात जिला प्रशासन व पुलिस महकमा ने प्रत्याशी जानकर अंदर जाने की अनुमति प्रदान कर दी। इसके बाद एमएलसी समेत पांचों लोग गेट के अंदर प्रवेश कर गए, तभी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण दुर्गा प्रसाद तिवारी की नजर उन लोगों पर पड़ गई। इसके बाद उन्हें निवेदन कर बाहर जाने का अनुरोध किया गया। लेकिन वे लोग बाहर जाने से इनकार कर रहे थे। अंततः पुलिस ने उन्हें चुनाव आयोग का हवाला देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button