हैंडपंप में करंट उतरने से महिला की मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट संजय सिंह बलिया

रसड़ा (बलिया) बिजली की चपेट में आकर महिला की मौत

कोतवाली क्षेत्र के नरनी गांव में शनिवार को सबेरे बिजली की चपेट में आकर महिला निर्मला देवी (50) पत्नी लल्लन शर्मा की मौत हो गई। निर्मला देवी सबेरे अपने घर में समरसेबल से लगे हैंडपंप से पानी भर रही थीं तभी हैंडपंप में विद्युत प्रवाहित हो जाने के कारण वह उसके जद में आ गईं और कुछ क्षणों बाद महिला को गिरते देख परिजन उसे बेहोशी की हालत में रसड़ा अस्पताल ले आए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button