बहू को ससुर ने मारा चाकू, गंभीर सम्पत्ति बटवारा को लेकर हुआ विवाद बैरिया के मठ योगेन्द्र गिरी गांव का है मामला

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेन्द्र गिरी गांव में शनिवार को ससुर ने पुत्रवधू को चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल बहू को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेन्द्र गिरी निवासी सुग्रीव चौधरी दुबई में रहकर नौकरी करते हैं। उनकी बहू तेतरी देवी अपने ससुर रामजी चौधरी, सास शिवकुमारी देवी, ननद ज्ञान्ती देवी के साथ गांव पर रहती है। बताया जा रहा है कि संपत्ति बटवारा को लेकर यहां आपस में हमेशा विवाद होता रहा है। शनिवार को भी पुनः घर बंटवारे को लेकर बहू और ससुर में कहासुनी व हाथापाई हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि ससुर ने चाकू निकालकर बहू के पेट में मार कर घायल कर दिया। इसके बाद ननद व सास ने भी उसे जमकर पीटा। बहू के बच्चे रोने चिल्लाने लगे तो पड़ोसी जुट गए। पड़ोसियों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां महिला की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत चौकी इंचार्ज अरुण सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button