14 मई को परमधाम परिसर में धूमधाम से मनाया जायेगा संस्थापक स्वामी ईश्वरदास ब्रम्हचारी का जन्मदिन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम

 

सिकंदरपुर(बलिया)तहसील क्षेत्र सिकंदरपुर के ड्हा गांव में स्थित अद्वैत शिवशक्ति परमधाम के संस्थापक स्वामी ईश्वरदास ब्रम्हचारी मौनी बाबा का 83 वा जन्मोत्सव 14 मई को दोपहर में  विविध कार्यक्रमों के साथ परमधाम परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा।जिस की विभिन्न तैयारियां अन्तिम चरण में हैं।

यह जानकारी परमधाम के सत्यनारायण गोस्वामी ने दी है। बताया कि इस शुभावसर पर पूज्य गुरुदेव का आशीर्वचन,चरण पादुका पूजन ,महाआरती और प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। यह भी बताया कि इस के पूर्व उसी दिन पूज्य जय गुरूदेव के संयोजन में प्रातः 10 बजे से आगामी दिनों आयोजित होने वाले राजसूय यज्ञ के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button