टीडी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम को बदमाशों ने मारी गोली सुखपुरा के पटखौली पुलिया के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम दाहिने पीठ व बाए पैर में छात्रनेता को लगी गोली

एससी कालेज पर पूर्व में हुई घटना को लेकर एसपी ने जताई आशंका

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के पटखौली पुलिया के पास शनिवार की देर शाम बदमाशों टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष को गोली मार कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पटना की जानकारी होते ही सैकड़ो की तलाश में छात्र नेता जिला अस्पताल पहुंच गए। वर्ष 2023 में एससी कालेज के पास एक छात्रनेता की हुई हत्या के मामले में आरोपी थे और उसी समय से शिप्रान्त निशाने पर चल रहे थे। खैर मामला जो भी पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम 30 पुत्र बबलू सिंह निवासी हनुमानगंज थाना सुखपुरा जनपद बलिया शनिवार को किसी काम से मुख्यालय आये थे, जहाँ से देर शाम घर जा रहे थे, जैसे ही सुखपुरा थाना के पटखौली पुलिया के पास पहुँचे की जान से मारने की नीयत से बदमाशों ने गोली मार दिया जो दाहिने साइड पर पीठ और बाए पैर में जा लगी। इसके बाद फरार हो गए। उधर गोली की आवाज सुन दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा पुलिस दल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आशंका जताया है कि एससी कॉलेज पर पूर्व में हुई एक घटना में छात्रनेता आरोपी था। जिस पर हमला हुआ है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button