कोतवाली व आबकारी की संयुक्त टीम ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार दो बैग से 1605 ट्रैट्रा पैक खाली रैपर बरामद शहर के गौशालारोड का है मामला कई कम्पनियों के फर्जी रैपर लगाकर बेचता था अंग्रेजी शराब

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शहर कोतवाली पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम नगर के गौशाला रोड स्थित एक मकान में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।

 

जहां से दो बैग से 1605 ट्रैट्रा पैक खाली रैपर बरामद किया। इसके अलावा शराब तस्कर को गिरफ्तार कर संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम व पता छितेश्वर प्रसाद पुत्र स्व दीनानाथ प्रसाद निवासी सहतवार थाना सहतवार जनपद बलिया तथा वर्तमान पता गौशाला रोड कदम चौराहा थाना कोतवाली जनपद बलिया बताया।

Related Articles

Back to top button