शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकलने वाली भव्य ज्योति कलश रथ यात्रा में सहभागिता-स्वागत एवं 24 मई बुद्ध पूर्णिमा को गृहे गृहे यज्ञ के संदर्भ में 17 ब्लॉकों में आयोजित होगी न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी; देखें दिनांक, दिन व समय सिद्ध गायत्री शक्तिपीठ, महावीर घाट-गंगा जी मार्ग

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम
बलिया। शांतिकुंज हरिद्वार से निकलकर बलिया आने वाली भव्य ज्योति कलश रथ यात्रा में सहभागिता-स्वागत एवं 24 मई बुद्ध पूर्णिमा को गृहे गृहे यज्ञ के संदर्भ में 17 ब्लॉकों में न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए सिद्ध गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे “भगवन जी” ने बताया कि-
● दिनांक-14 मई, दिन- मंगलवार को ●
■ ब्लॉक बांसडीह समय प्रातः प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक विशेष एक घंटा जप, एक घंटा गोष्ठी का कार्यक्रम का निर्धारण
■ रेवती ब्लॉक प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक
■ बैरिया ब्लॉक प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक
■ मुरली छपरा ब्लॉक प्रातः 12:00 बजे से सायं 2:00 बजे तक
■ बेलहरी ब्लॉक 2:00 बजे से 4:00 बजे तक
■ दुबहड़ ब्लॉक सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
● 15 मई, दिन- बुधवार ●
■ बेरुआरवारी व पंदह ब्लॉक प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक
■ नवानगर व मनियर प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक
■ सीयर बेल्थरा रोड ब्लॉक प्रातः10:00 बजे से 12:00 बजे तक
■ नगरा ब्लॉक 12:00 बजे से सायं 2:00 बजे तक
■ गड़वार ब्लॉक सायं 2:00 बजे से 4:00 बजे तक
■ हनुमानगंज ब्लाक सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
●16 मई, दिन- बृहस्पतिवार ●
■ ब्लॉक सोहाव प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक
■ चिलकहर ब्लॉक प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक
■ रसड़ा ब्लॉक प्रातः 10 बजे से 12:00 बजे तक
उन्होंने समस्त ब्लॉकों के कार्यकर्ता भाई-बहनों से निवेदन किया कि उक्त तिथि समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंचने की महती कृपा करें।
विजेंद्रनाथ चौबे “भगवन जी”
सिद्ध गायत्री शक्तिपीठ
महावीर घाट-गंगा जी मार्ग, बलिया



