घोसी कोतवाली पुलिस ने 21किलो गाजा के साथ आसाम निवासी दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव।घोसी।मऊ।

घोसी।घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर फोरलेन के पास से घोसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह दो लोगों

को लगभग 21 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर उनकोसंबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय को चालान कर दिया।

घोसी कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार राही एवं सुभाषचंद पाण्डेय की संयुक्त टीम सोमवार की सुबह क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लाखीपुर गांव स्थित यात्री विश्रामालय पर गांजा लेकर कही जाने वाले है।जिसपर अपने हमराहियों के साथ मौक़े पर पहुंचकर उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार राही एवं सुभाषचंद पाण्डेय ने जब मौके पर पहुंचे तो दो व्यक्ति पुलिस को देख हकबका कर इधर उधर होने लगे।जिसपर पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी दोनो अपनी पहचान असम प्रदेश के उडालगुडी थाने क्षेत्र के उड़ालगुडी निवासी राजकुमार भगत एवं सोनापट्टी निवासी अमर महतो के रूप बताया।पास मिले गाजे की तौल कराने पर 20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करते हुए सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए सोमवार को न्यायालय को चालान कर दिया।इनके पास से दो स्मार्ट फोन, एटीएम कार्ड, एक वोटर कार्ड,एक डीएल ,पैन कार्ड एवं 1520रुपये बरामद हुआ।दोनो ने बताया कि हम लोग अवैध गांजा का कार्य करते है।

Related Articles

Back to top button