व्यापारी समाज देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है,वैश्य समाज एकजुट हो जाए तो सबकुछ हासिल किया जा सकता है : मनीष जायसवाल

रिपोर्ट : अजित कुमार सिंह ” बिट्टू जी “,व्यूरोचीफ हिन्द एकता टाइम्स
रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम
बेल्थरारोड (बलिया) नगर के व्यापारियों का सम्मेलन एक मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें व्यापारियों में एकजुटता का संकल्प जताया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने वैश्य एकता पर विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि वैश्य समाज यदि एकजुट हो जाए तो सब कुछ हासिल किया जा सकता है। उन्होंने शिक्षा व संस्कार के साथ विकास के हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। सलेमपुर के भाजपा प्रत्याशी सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा से भाजपा के साथ रहा है। उम्मीद जताई कि इस बार भी वैश्य समाज चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर कमल खिलाने का कार्य करेगा। पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में देश- प्रदेश में सुशासन की बयार बह रही है। विरोधियों को मोदी का सुशासन रास नहीं आ रहा है। इसलिए वह दुष्प्रचार कर सत्ता हथियाना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर देगी। लोकगीत गायक कलाकार सखीचंद राजभर ने गीत संगीत का जलवा बिखेरा। मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, दिनेश्वर सिंह, छट्ठू राम, दिलीप सिंह, देवेंद्र गुप्त, रमाशंकर गुप्त, अरुणकांत तिवारी, बैजनाथ साहू, मनोरमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।



