लोकतंत्र की बढ़ाएं शान, एक जून को करे मतदान,मतदाता जागरुकता रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

रिपोर्ट : अजित कुमार सिंह ” बिट्टू जी ” हिन्द एकता टाइम्स
रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम
बेल्थरारोड (बलिया)
जूनियर हाई स्कूल सीयर के प्रांगण से सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह, जीएमएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद मोबिन और श्यामसुंदरी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मीरा सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जूनियर हाई स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर रैली नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर गंतव्य पर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने लोकतंत्र की बढ़ाएं शान एक जून को करें मतदान, जन-जन को जागरूक व शिक्षित बनाना है, सही नेता चुनने के लिए मतदाता को जगाना है आदि नारे लगाए। विद्यालय परिसर में छात्रों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। रैली में देवेंद्र पीजी कॉलेज, जीएमएएम इंटर कॉलेज, श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया। मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज सोनाडीह के प्रधानाचार्य जयबहादुर यादव, राजेश मित्तल, देवेंद्र वर्मा, सोहराब, दिलीप कुशवाहा, मोहम्मद दानिश, आलोक मिश्र, तरुण पांडेय, गोविंद नारायण, सुनीता देवी, प्रेमलता, रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।



