ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 10वीं तथा 12वीं के रिजल्ट में दोहराया शानदार प्रदर्शन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

सिकंदरपुर,बलिया।सी.बी.एस.ई. द्वारा कक्षा 10 तथा कक्षा 12 वीं का रिजल्ट आज सोमवार को घोषित किया गया जिसमें क्षेत्र के ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल खेजुरि के छात्र छात्राओं ने अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन दोहराया है। कक्षा 10 के बच्चों का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा।जबकि कक्षा 12 के 87 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों के शानदार प्रदर्शन के चलते वि‌द्यालय काफी गौरवान्वित हुआ है।

 

वि‌द्यालय के छात्र/छात्राओं जिनमें कक्षा 10 के शुभम पाण्डेय ने 95.2% अंक प्राप्त करके जनपद स्तर पर वि‌द्यालय का नाम रोशन किया तथा कक्षा 12 की सोनाली तिवारी ने 89% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में विद्यालय का नाम और आगे बढ़ाया है। इसी क्रम में कक्षा 10 की स्नेहा, रविशंकर, शुभम तिवारी, सनी चौरसीया, सनी यादव व आकृति यादव एवं कक्षा 12 की अंजली गुप्ता, संजना चौहान, सानीय खातून, आदित्य कुमार, शिवम वर्मा आदि छात्र छात्राओं के सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए विद्यालय परिवार ने उन्हें बहुत बहुत बधाईयां दी है।

 

विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह, प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह तथा प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार त्रिपाठी ने छात्र/छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को ढेर सारी बधाईयाँ देते हुए विद्यार्थियों द्वारा अपने, अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालय परिवार का नाम और आगे बढ़ने के लिए सुभाषिश देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। समस्त विषय अध्यापकों ने भी अति हर्ष के साथ सभी बच्चों को आशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button