आज़मगढ़: तेंदुए के आतंक से लोग परेशान, एक दर्जन बकरियों को बनाया निवाला

Azamgarh: Leopard terror in people upset, a dozen goats made snacks

आजमगढ़ में तेंदुए की धमक से एक बार फिर लोग दहशत में हैं।तेंदुए क्षेत्र के निजामाबाद इलाके में दिखाई दिया है, वही आजमगढ़ में तेंदुए ने करीब एक दर्जन बकरियों को अपना शिकार बनाया है,

Azamgarh:

Report:Sajid Khan

फरिहा/आजमगढ़:निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद में शाहिद के फार्म हाउस में बीती रात घुसे तेंदुए ने 11 बकरियों की जान ले ली। इन 11 बकरियों में से आठ को फार्म हाउस के छोड़ दिया जबकि तीन बकरियों को अपने साथ उठा ले गया। मामले की जानकारी होने पर जब गांव के लोग फार्म हाउस पहुंचे तो देखा कि जिस जाली को तोड़कर तेंदुआ फार्म हाउस के अंदर गया है। वहां पर तेदुंए के टूटे हुए बाल पाए गए हैं। इसके साथ ही फार्म हाउस के अंदर और रास्ते में तेंदुए के पग के निशान भी पाए गए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। इस पूरी घटना से हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग की टीम मामले की जांच में लगी हुई है। जिले में तेंदुएं के आतंक का यह कोई पहला मामला नहीं है। तीन माह पूर्व भी जिले में आए तेंदुए ने जिला प्रशासन को 10 दिन तक छकाया था। जिसके बाद प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद तेंदुए पर काबू पाया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बकरियों की सुरक्षा के लिए जाली लगाई गई थी। जिसे तोड़कर तेंदुआं बाड़े के अंदर गया और बकरियों की जान ली। बकरियों की गर्दन पर नाखून और दांत के निशान पाए गए हैं। तेंदुआ बाड में लगी जालियों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया है जिससे जालियों में उसके बाल फंसे हुए तथा जमीनों पर पंजे के निशान स्पष्ट देखे जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button