रोजी के लिए निकला था शख्स, रास्ते से झपट ले गई मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

बलिया : गड़वार-बलिया मार्ग पर स्थित हनुमान तिराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी बादशाह सिंह (58) पुत्र स्व. सौदागर सिंह लारपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करते थे। सोमवार की सुबह वह साइकिल से ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। अभी वे गड़वार-बलिया मार्ग स्थित हनुमान तिराहे के पास पहुंचे थे, तभी फेफना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया।

 

हादसे के बाद चालक ट्रक के साथ भाग निकला, जबकि बादशाह की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। आस पास के लोगों की सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button