बलिया में खुलेआम गुंडागर्दी : मनबढ़ों ने युवक पर एक नहीं, दो बार किया अटैक

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

Ballia News : मनबढ़ई थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शहर से सटे गड़वार रोड पर अगरसंडा स्थित एक मैरिज हॉल के पास बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक अपने मित्र के साथ अस्पताल जा रहे थे, तभी बदमाशों ने निधरिया नई बस्ती के पास पुनः ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से अटैक कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरसंडा निवासी अजय सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह सोमवार की शाम करीब 15-20 की संख्या में मनबढ़ युवकों ने अगरसंडा स्थित एक मैरिज हॉल के पास मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल अजय सिंह अपने मित्र के साथ हॉस्पिटल जा रहे थे, तभी निधरिया नई बस्ती के महिंद्रा एजेंसी के पास मनबढ़ों ने पुनः ईट पत्थर और धार दार हथियार से हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल अजय सिंह का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Articles

Back to top button