पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी का किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बलिया। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने पत्नी के तहरीर पर पति तथा उसके दोस्त के ऊपर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। गाजीपुर जनपद के थाना जमानिया चांदपुर नई बस्ती निवासी एक महिला की शादी रियाजुद्दीन पुत्र अज़ीमुल्ला राईन रसड़ा कोतवाली के साथ 9 साल पहले 2015 में शादी हुई थी। शादी के बाद रियाजुद्दीन सउदी अरब चला गया और उसने मेरे पिता से एक लाख अस्सी हज़ार रूपये उधार ले लिया।
विदेश से आपस आने के बाद उसका नाजायज संबंध गाजीपुर जनपद के थाना जमानिया नई बस्ती में एक महिला हो गया। हम दोनों पति-पत्नी में अक्सर तकरार तथा मारपीट होने लगा। 17 मार्च 2024 के रात मेरे पति और उनके साथ जावेद नाम का लड़का मेरे घर पर आए। मैं उस समय अकेली थी। मेरे पति शराब पीकर आए हुए थे और शराब के नशे में मेरे पति ने अपने दोस्त से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगे। लेकिन मेरे द्वारा बार-बार मना करने के बाद भी दोनों ने मुझे मारा पीटा और दुष्कर्म किया। मेरे चिल्लाने पर मोहल्ले तथा आसपास के लोग जुट गए। मौका देखते ही जावेद तो भाग गया लेकिन मेरा पति पकड़ा गया। मैंने मोहल्ले वालों को सारी बात बताई लेकिन वह मेरा पति समझ कर मेरे बातों पर विश्वास ना करते हुए वह दामाद समझ कर उसको भी छोड़ दिया वह फरार हो गया। मैं इसकी प्रार्थना पत्र कई बार कोतवाली पुलिस को दिया पर लेकिन मेरा मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अंत में मुझे अदालत के शरण लेना पड़ा। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रियाजुद्दीन राईन पुत्र अमानुल्लाह राईन जावेद के ऊपर धारा 323, 376, 377 आईपीसी के दर्ज कर छानबीन में जुट गई।



