Burhanpur news:अयोध्या से लौटने पर पुष्करानंद महाराज जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
बुरहानपुर । अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पवित्र समारोह में सहभागी होकर बुरहानपुर वापस लौटने पर उदासीन आश्रम के महंत स्वामी पुष्कारानंद महाराज का भक्तों ने हर्षोल्लाह से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश भर के प्रमुख साधु संत, विशिष्ट अतिथि, सभी दलों के राजनेता, व्यापारियों को सम्मिलित होने का निमंत्रण था जिसमें बुरहानपुर से स्वामी पुष्करानंद जी का नाम भी वीआईपी सूची में था। ज्ञात हो बुरहानपुर से अयोध्या निकलते समय बुरहानपुर का विशेष मिष्ठान दराबा भी पुष्करानंद महाराज प्रभु श्री राम के महाभोग में अर्पित करने अपने साथ ले गए थे।आश्रम से जुड़े भक्त ठा प्रियांक सिंह ने कहा की स्वामी जी द्वारा अयोध्या से लाये प्रभु श्री राम के भोग को आश्रम में ही तैयार किए गए विशेष दराबे में मिलाकर सभी भक्तजनों को वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर भक्त मुकेश पाटीदार ने कहा की बहुत जल्द उदासीन आश्रम से भगवान श्री राम जी की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। स्वागत बेला में उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों को महंत पुष्कारानंद महाराज ने आशीर्वाद दिया।