वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट संजय सिंह

बलिया बैरिया ।मिश्र के मठिया (बैरिया) निवासी 78 वर्षीय बरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पत्रकार पशुपति नाथ ओझा का उनके पैतृक आवास पर लंबी बीमारी के बाद सोमवार की सुबह निधन हो गया ।

 

जिनका अंतिम संस्कार पचरुखिया गंगा घाट पर उनके पुत्र राजू ओझा द्वारा मंगलवार को उनको मुखाग्नि देकर किया गया ।इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी ।वह आजीवन कांग्रेस पार्टी के में विभिन्न पदों पर आसीन होने के साथ साथ वर्ष 1987 -88 में जेल विजिटर भी रहे ।वे अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया था ।

 

पूरे जीवन गरीब गुरबा की लड़ाई लड़ने में कोई कोताही नहीं बरतते थे ।वे अपने पीछे पत्नी तारा देवी ,दो पुत्री एक पुत्र छोड़ गए हैं ।गंगा घाट अंतिम संस्कार में कई कांग्रेसी नेता व अन्य दलों के लोगों ने भी सहभागिता की ।

Related Articles

Back to top button