मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल पचरुखिया के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई के इंटरमीडिएट लहराया परचम

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बैरिया बलिया बलिया। मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल पचरुखी में विगत वर्षों के भांति बारहवीं व दशवी का परीक्षा परिणाम सत –प्रतिशत आने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल देखा गया।

 

इस वर्ष की परीक्षा में 12वीं में शगुन मिश्रा, पूजा यादव, कंचन कुमारी,अतुल पांडे, नीरज प्रजापति व दसवीं में आरुषि मिश्रा,प्राकृति सिंह, पलक ओझा,रिचा यादव, सृष्टि यादव ,संस्कार यादव, आयुषी मिश्रा , हरीश कुमार प्रजापति, विशाल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

अन्य छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन किया। लगातार आठवीं बार सत प्रतिशत परिणाम आने पर विद्यालय के अध्यक्ष स्वामी रविशंकर जी ने सभी छात्रों और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष इस प्रकार का प्रदर्शन भाग्य से नहीं

 

 

अपितु बच्चों और शिक्षकों के संयुक्त पर प्रयास का परिणाम है।12वीं एवं 10वीं की परीक्षा परिणाम घोषित होने पर, अपने बच्चों द्वारा अति सराहनीय प्रदर्शन से हर्स उत्साहित होकर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्रा ने बच्चों को मिष्ठान खिलाकर उनको अग्रिम उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

 

 

अपने अथक प्रयास से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 12वीं के छात्र शगुन मिश्रा व पूजा यादव एवं कक्षा दसवीं के छात्र आरुषि मिश्रा यादव पलक ओझा रिचा यादव ने अपने सफलता का श्रेय अपने अतिकुशल अनुभवी शिक्षकों, विद्यालय के शैक्षिक परिवेश ,प्रबंधन ,प्रधानाचार्य एवं अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया।

 

बच्चों के सराहनीय प्रदर्शन से उत्साहित होकर विद्यालय के प्रबंधक प्रेम किशोर में अपने शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण शिक्षण शैली की बहुत ही प्रशंसा की। सभी शिक्षक इस अवसर पर बच्चों को सुभकामना देते हुए, आशीर्वाद स्वरूप उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button