रामत्व में है श्रेष्ठ चरित्र के निर्माण का भाव – प्रो०अर्जुन मिश्र, श्रीराम के जीवन से प्राप्त करेॅ प्रेरणा – प्रो.शम्भुनाथ तिवारी,

बी.आर.डी.बी.डी.पी.जी. कालेज आश्रम बरहज में आयोजित हुआ 'शिक्षा में रामत्व' विषय पर संगोष्ठी विजन फार विकसित भारत शोध-पत्र लेखन प्रतियोगिता के लिए पोस्टर का हुआ विमोचन।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र, देवरिया।

देवरिया। जिले के बरहज नगर स्थित बी. आर. डी. बी. डी. पी. जी कालेज आश्रम में ‘शिक्षा में रामत्व’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

 

 

मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मंडल गोरक्ष प्रांत के संयोजक एवं सन्तविनोबा पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो०अर्जुन मिश्र ने कहा कि शिक्षा को सार्थक और प्रासंगिक बनाने के लिए शिक्षा में रामत्व का समावेश जरूरी है। राम के जीवन से प्रेरणा लेकर एवं उनका अनुकरण कर जीवन की सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

 

 

शिक्षा का उद्देश्य है सा विद्या या विमुक्तये। प्राचीन काल से हमारी ज्ञान -विज्ञान की परंपरा समृद्ध रही है। उससे प्रेरणा लेकर हमें आगे बढना है, विश्व गुरु बनना है। रामकथा, रामराज्य से आप सभी परिचित हैं। हम सभी के आराध्य प्रभु राम हैं। रामकथा के श्रवण मात्र से रोम -रोम में सकारात्मक उर्जा का संचार हो जाता है।

 

 

हम राम राज्य को सिर्फ आध्यात्मिक और धार्मिक रूप मे ही देखते हैं, लेकिन उसमें उच्च कोटि की शिक्षा व्यवस्था और गूढ़ राजनीति छिपा है। राम और भरत के संवाद में यह सब समाहित है। शिक्षा में रामत्व की चर्चा न केवल उच्च शिक्षा मे बल्कि प्राथमिक स्तर पर भी जरूरी है।

 

 

 

अध्यक्षता कर रहे बी.आर.डी.बी.डी.पी.जी. कालेज के प्राचार्य प्रो.शम्भुनाथ तिवारी ने सभी से राम के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन मे उतारने को कहा। इस दौरान विजन फार विकसित भारत शोध-पत्र लेखन प्रतियोगिता के लिए पोस्टर का विमोचन हुआ।

 

 

संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ.अरविन्द कुमार पाण्डेय ने किया। उन्होंने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन का अनुरोध किया। जिसमें परीक्षा बाद छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।

 

 

 

मंगलाचरण रोहित कुमार व सरस्वती वंदना रिपुंजय कुमार तथा स्वागत गीत प्रेमा मिश्र ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ,अनुप कुमार, सूर्य प्रकाश तिवारी, सोनाली सोनकर, प्रेमा मिश्रा, विनीता मिश्र, खुशबू सोनकर, निखिल यादव, शिवम् कुमार, जागृति उपाध्याय, दीपशिखा निषाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button