कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के परिसर सहित सड़क किनारे किए गये वृक्ष रोपण,..
रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
रेवती,बलिया । कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष रोपण का अभियान चलाया जा रहा है।आज रेवती बैरिया रोड़ मन स्थली एजूकेशन सेन्टर से शेमुषी विधालय तक सड़क किनारे एवं ट्रस्ट कै परिसर में वृक्षारोपण किया गया।समाज सेवी राजेन्द्र ओझा,ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा यह अभियान पूरे क्षेत्र में हर-भरा हो जाए इस अभियान को पौधारोपण करने का संदेश दिया।आसपास खाली जमीन पर भी पौधारोपण करना चाहिए। ट्रस्ट के द्वारा पौधे लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं समाज का रुझान पर्यावरण संरक्षण के प्रति समस्याओं से निजात पाया जा सके। यह अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जा रहा है। ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि ट्रस्ट के बैनर तले अधिक से अधिक वृक्ष लगाया जायेगा।इस मौके पर ज्ञानेश्वर शुक्ला, क्षेत्रीय वन अधिकारी,पवन कुमार तिवारी बन दरोगा, सुबोध यादव राजेश तिवारी, अनिल तिवारी, ओमप्रकाश गिरी,आदि लोग मौजूद थे।