जेएनसीयू में संवाद सम्मान कार्यक्रम -वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य और शिक्षक संगठन : चुनौतियाँ एवं संभावनाएं विषय पर चर्चा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के कार्यकाल के एक वर्ष तथा जनकुआक्टा संगठन के कार्यकाल को दो वर्ष पूर्ण होने पर बड़ा आयोजन बुधवार को जननायक विश्वविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में हुआ।

 

 

सम्मान समारोह के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं के बड़े बड़े विचार आए। आयोजन के मुख्य अतिथि प्रो. पंकज कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष, पूर्वांचल विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ रहे।

 

 

 

संवाद कार्यक्रम अपने चयनित विषय ‘वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य और शिक्षक संगठन: चुनौतियाँ एवं संभावनाएं  पर काफी उंचाई तक गया। मुख्य अतिथि प्रो. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा संवाद की परंपरा है। भारत विविधताओं का देश है। यहां की विविधताओं के अनुरूप ही हम सृजनशील समाज का निर्माण करें।

 

 

जनकुआक्टा के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश राय ने कहा कि शिक्षकों के आपातकाल में सहयोग के लिए एक कल्याण कोष होना चाहिए तथा विवि स्तर पर सभी शिक्षकों के ब्लड ग्रुप का डाटा उपलब्ध होना चाहिए। जनकुआक्टा के महामंत्री डाॅ. अवनीश चंद्र पाण्डेय ने कहा किशासन-प्रशासन की शिक्षक विरोधी नीतियों का शिक्षक संघ द्वारा विरोध किया जाना चाहिए।

 

 

विषय प्रवर्तन करते हुए जनकुआक्टा के उपाध्यक्ष डाॅ. विमल कुमार ने शिक्षकों के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का उल्लेख किया। कहा कि नयी शिक्षा नीति के कारण वर्तमान शिक्षा व्यवस्था एक प्रयोगशाला बन कर रह गयी है।

Related Articles

Back to top button