पंजीकृत किसानों को बीज खरीद के लिए अपने साथ आधार कार्ड लेकर जाना होगा। जिला कृषि अधिकारी के पास

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

बलिया। धान भारत की एक प्रमुख फसल है जिसकी खेती खरीफ में बड़े पैमाने पर की जाती है। बलिया में भी धान किसानों की खेती में एक प्रमुख स्थान रखता है। धान की खेती करने के लिए किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त धान के बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार सदैव प्रयासरत रहती है।

 

 

जनपद के विकास खण्डों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से हर वर्ष उन्नतशील बीज वितरित किये जाते हैं। जनपद में समय पर बुआई सुनिश्चित करने एवं किसानो की मांग को देखते हुए समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर धान के आधारीय एवं प्रमाणित बीज किसानो में वितरण हेतु उपलबध है।

 

 

धान के आधारीय बीज में बीपीटी 5204, एमटीयू 7029, पंत धान 24, एच०यू०आर० 917, शियाट्स 4 तथा प्रमाणित बीज में शियाट्स 1 मिल सकेंगे। सरकार ने इस वर्ष पुरानी व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए अनुदान की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के मध्यम से भेजने की जगह अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान या छूट के उपरांत मात्र कृषक अंश पर विक्रय की व्यवस्था की है।

 

 

सभी किसान बंधुओं से अपील है कि अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से धान अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकृत किसानों को बीज खरीद के लिए अपने साथ आधार कार्ड लेकर जाना होगा।

 

 

जिला कृषि अधिकारी।

 

 

धान भारत की एक प्रमुख फसल है जिसकी खेती खरीफ में बड़े पैमाने पर की जाती है। बलिया में भी धान किसानों की खेती में एक प्रमुख स्थान रखता है। धान की खेती करने के लिए किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त धान के बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार सदैव प्रयासरत रहती है।

 

 

जनपद के विकास खण्डों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से हर वर्ष उन्नतशील बीज वितरित किये जाते हैं। जनपद में समय पर बुआई सुनिश्चित करने एवं किसानो की मांग को देखते हुए समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर धान के आधारीय एवं प्रमाणित बीज किसानो में वितरण हेतु उपलबध है।

 

 

 

धान के आधारीय बीज में बीपीटी 5204, एमटीयू 7029, पंत धान 24, एच०यू०आर० 917, शियाट्स 4 तथा प्रमाणित बीज में शियाट्स 1 मिल सकेंगे। सरकार ने इस वर्ष पुरानी व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए अनुदान की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के मध्यम से भेजने की जगह अधिकतम 50 प्रतिशत

 

अनुदान या छूट के उपरांत मात्र कृषक अंश पर विक्रय की व्यवस्था की है। सभी किसान बंधुओं से अपील है कि अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से धान अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकृत किसानों को बीज खरीद के लिए अपने साथ आधार कार्ड लेकर जाना होगा।

 

 

 

जिला कृषि अधिकारी

 

 

Related Articles

Back to top button