पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने कार्यक्रम स्थल हेलीपैड पार्किंग एरिया सभा स्थल आदि का किया निरीक्षण।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

सिकंदरपुर बलिया । 17 मई को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रांगण में होने वाले चुनावी सभा को लेकर गुरुवार को पहुँचे पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने कार्यक्रम स्थल हेलीपैड पार्किंग एरिया सभा स्थल पार्किंग एरिया आदि का निरीक्षण किया।

 

 

इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी को देखते हुए चाक चोबंद व्यवस्था होनी चाहिए हर विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य समय से पूरे कर लिए जाएं।

 

 

पानी की व्यवस्था आदि के बारे में भी जानकारी लिया इस दौरान मौजूद अधिकारियों से मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही एनआईसीसीयू एवं आईसीयू यूनिट लगाने के लिए वार्ता करने को कहा। डी एरिया रस्सा पार्टी फायर ब्रिगेड आदि यूनिटों को चिन्हित स्थल पर ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया।

 

 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा डीपी तिवारी क्षेत्राधिकार फहीम कुरैशी पूर्व विधायक भगवान पाठक अच्छे लाल यादव हरि भगवान चौबे नायब तहसीलदार राजेश भारती एलआईयू प्रभारी राजेश दुबे अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष दिनेश पाठक चौकी प्रभारी रविंद्र पटेल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button