सरयू नदी में डूब रहे तीन युवकों में एक को बचाया, दो की मौत; घटना के दूसरे दिन निकाली गई एक की मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

Ballia News: वहीं, बच्चों के डूबने की सूचना पर दोनों के परिवार के लोगों के रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कृष्णा दो भाई में दूसरे नंबर का है। वहीं, कौशल तीन भाई है, जिसमें यह दूसरे नंबर का है। एक ही गांव में दो बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा

 

 

 

बलिया के सहतवार बीती शाम नाहर के छपरा में सरयू नदी के छाड़न में डूबे दो युवकों में से एक युवक कौशल का शव गुरुवार की सुबह घटना स्थल से करीब 30 मीटर दूर गोताखोरों की मदद से निकाली गई, जबकि दूसरे डूबे युवक कृष्णा की तलाश जारी है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 

 

 

उधर, नदी के छाड़न में डूबे दूसरे युवक की तलाश के लिए पुलिस ने मौके पर एडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है। वहीं, दोनों युवकों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम महाराजपुर निवासी तीन दोस्त कृष्णा (15) पुत्र वशिष्ठ राम, कौशल कुमार (18) पुत्र काशीनाथ राम व शशी (19) पुत्र श्याम बिहारी सरयू नदी के छाड़न में पैर फिसल कर गहरे पानी में चले गए और तीनों डूबने लगे। आसपास के लोगों ने तीनों को डूबते देखा तो दौड़कर जाकर किसी तरह से शशि को बाहर निकाल लिया था।

 

 

 

 

 

 

तब तक कृष्ण और कौशल गहरे पानी में चले गए। उनका पता नहीं चल सका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में दोनों को ढूंढवाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। दूसरे दिन गुरुवार की सुबह 7 बजे सहतवार थानाध्यक्ष विकास पांडे ने रेवती से गोताखोरों को बुलाकर शव को ढूंढने का काम शुरू करवाया।

 

एसओ ने बताया कि गोताखोरों के प्रयास से गुरुवार को सुबह 9.30 बजे के करीब टीएस बंधा 63 के पास कौशल के शव मिला है। जबकि कृष्णा के शव को ढूंढने का प्रयास जारी है। अभी भी शव को ढूंढने का कार्य चल रहा है।

Related Articles

Back to top button