बलिया में गैस सिलिंडर से लगी आग, घर का सभी सामान राख ; दो महिलायें झुलसी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

दोकटी, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के दोकटी गांव में शुक्रवार को सिलिंडर से लगी आग में दो महिलायें झुलस गयी। सूचना के बावजूद अग्निशमन व इलाकाई पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

शुक्रवार की सुबह दोकटी निवासी विश्वनाथ सिंह के घर सीतानवमी के अवसर पर महिलाओं ने पूजन की। सुबह रसोईघर से सिलिंडर व चूल्हा हटाने के लिए गयी। रेगुलेटर बन्द करने के बावजूद किसी तरह से गैस लीक हो गया।गैस रिसाव के कारण बगल में जल रहे पूजा के दीपक में तुरंत आग पकड़ लिया।

 

आग बुझाने के प्रयास में हीरामुनी देवी (65) भी चपेट में आ गयी। उन्हें बचाने के लिए उनकी बेटी गीता देवी (45) गई, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। आग की सूचना किसी ने दोकटी पुलिस व फायरब्रिगेड को दिया। सूचना के डेढ़ घंटे बाद मौके पर फायरब्रिगेड पहुंची, तबतक सिलिंडर का गैस खत्म हो चुका था और ग्रामीणों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था।

 

 

फायरब्रिगेड ने राख बुझाने का काम किया। आग में लगभग 40 हजार नकद, सोने चांदी के गहने सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। परिजनों ने दोनो झुलसी हुई महिलाओं को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button