ब्रेकिंग न्यूज ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत बाइक पर नशे की हालत में सवार थे तीन युवक बेदुआ बंधा पर शराब भट्ठी के पास हुआ हादसा युवकों ने चालक को पीटा व शीशा तोड़ा हार्न बजते ही असंतुलित होकर गिर गए थे युवक

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। शहर कोतवाली के बिचला घाट चौकी अंतर्गत बेदुआ स्थित शराब भट्टी के पास शुक्रवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि ट्रक माल लेकर के बिचला घाट चौकी होते हुए कदम चौराहा की ओर बंधा पकड़ कर जा रहा था। इसी बीच बेदुआ बंधे पर स्थित शराब भट्टी के पास एक बाइक पर तीन युवक नशे की हालत में आगे आगे चल रहे थे। ट्रक चालक ने हार्न बजाया तो वह असंतुलित होकर गिर गए। जिससे युवक नाराज हो गए और ट्रक पर चढ़कर चालक की पिटाई की तथा ट्रक का शीशा तोड़ दिया। इसी बीच ट्रक आगे बढ़ रहा था तभी एक युवक का पैर ट्रक से फिसल गया और वह ट्रक के चक्के के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो स्की थी।

Related Articles

Back to top button