सनबीम स्कूल तथा भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बलिया के संयोजन से नि:शुल्क पेयजल शिविर का हुआ उद्घाटन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बलिया। बलिया जिले का सनबीम स्कूल जो अपने शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए सदैव तत्पर एवं जिले में विख्यात रहता है। विद्यालय प्रबंधन “करके सीखों” के तर्ज पर सामाजिक दायित्वों को पूरा करने का पाठ भी अपने विद्यार्थियों को अपने क्रियाकलापों द्वारा देता रहता है।

 

 

 

 

इसी क्रम में आज दिनांक 17 मई 2024 को अगरसंडा पुलिस चौकी के निकट सनबीम विद्यालय एवं भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बलिया के संयोजन से नि:शुल्क पेय जल शिविर का उद्घाटन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य इस भीषण गर्मी में आने जाने वाले राहगीरों को शीतल जल, शरबत व नीबू पानी उपलब्ध कराकर उनकी सेवा करना है।

 

 

 

 

बता दें कि इस शिविर के उद्घाटन में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर अर्पिता सिंह एवं स्काउट गाइड संस्था के जिला सचिव राजेश कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त निर्भय नारायण सिंह, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट सौरभ कुमार पाण्डेय, जिला संगठन कमिश्नर गाइड सरिता कुमारी, ट्रेनिंग काउंसलर आरोही सिंह के साथ विद्यालय प्रशासक संतोष कुमार चतुर्वेदी तथा यूनिट के स्काउट मास्टर सीताराम चौबे, गाइड कैप्टन कुमारी प्रेमा एवं विशाल कुमार सिंह उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

इस उद्घाटन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह था कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कराया गया जिसमें क्रमशः अदिति जायसवाल, आदित्य वर्मा, आयुष, आरुष सोनी, शौर्य प्रताप सिंह, शौर्य प्रताप, काव्या सिंह, देवांजना, आयुषी, ऋषभ, शिवम, अनिकेत, अनीश सिंह ने अगरसंडा मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों को पानी पिलाकर इस शिविर का शुभारंभ किया।

Related Articles

Back to top button