बलिया-बनारस रेल खंड पर सेनानी और कामायनी एक्सप्रेस में स्पेशल स्क्वाड एवं कामर्शियल की रेड टीम का छापा

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
: बलिया मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के बनारस-बलिया रेल खण्ड पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बनारस के टिकट जांच स्पेशल स्क्वाड एवं वाराणसी कामर्शियल की रेड टीम के साथ बनारस-बलिया रेल खण्ड तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान गाड़ी सं. 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एवं 11072 कामायनी एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच की गई।
टिकट जांच अभियान टीम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय के साथ टिकट जांच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल की टीमों के सहयोग से सघन टिकट जांच कर बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 66 यात्रियों को पकड़ा गया।
इनसे जुर्माने के रूप में रु 41480 (इकतालीस हजार चार सौ अस्सी रुपये) जुर्माना रेल राजस्व के रूप में वसूल किया



