कराटे मास्टर राजाराम देवासनी अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट पुरस्कार से सम्मानित

Karate master Rajaram Dewasani honoured with International Martial Arts Award

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – भिवंडी शहर के कराटे मास्टर राजाराम देवासनी को हैदराबाद में अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।पिछले दिनों हैदराबाद भास्कर ऑडिटोरियम (बी.एम. बिर्ला सायन्स सेंटर) के नांपल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार गौरव का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में केशव कराटे एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष केशव गौड़ और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भिवंडी ब्रेव्ह यूथ मार्शल आर्ट असोसिएशन के अध्यक्ष राजाराम देवासनी ने भी इस पुरस्कार के लिए अपना नामांकन किया था। आयोजकों ने कराटे मास्टर राजाराम देवासनी को सम्मान पत्र और ट्रॉफी देकर अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता जी. सतीश मनोहर और चिटकुला रेड्डी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button