दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, लौटी बरात

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बलिया ब्यूरो

शादी समारोह में दूल्हे का मानसिक संतुलन बिगड़ जाने से सज-धज कर जयमाला के लिए तैयार दुल्हन भड़क गई और दूल्हे के मंदबुद्धि होने का आरोप लगाकर शादी से इन्कार कर दी। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही वापस हो गई।

 

 

थाना क्षेत्र के एक गांव से एक गांव में मगंलवार की शाम बरात गई थी। जिसके बाद द्वारचार और परीक्षन आदि की रस्म अदा की गई। जयमाल के समय दूल्हे की अजीबोगरीब हरकत देख दुल्हन भड़क गई और शादी से इन्कार कर दी। देर रात तक दुल्हन को काफी समझाने के बाद भी शादी नहीं हो सकी और बिना दुल्हन के ही बारात वापस चली गई।

दोनों पक्षों में हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। लड़की पक्ष के लोग का कहना था कि दूल्हा मंदबुद्धि का है। यह बात छुपा कर शादी कराई जा रही हैं। इसको लेकर हंगामा होने लगा। तभी किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। एसओ भीमपुरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को सहमति से समझौता के लिए कहा गया है। दोनों पक्ष राजी हैं।

Related Articles

Back to top button