एएसएम कान्वेंट स्कूल के अव्वल छात्र-छात्राओं को प्रबंधक उर्मिला सिंह ने किया सम्मानित

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट : अजित कुमार सिंह” बिट्टू जी” व्यूरो चीफ हिन्द एकता टाइम्स

 

 

 

सुखपुरा (बलिया) सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अव्वल छात्र-छात्राओं को ए.एस.एम. कान्वेंट स्कूल, सुखपुरा, बलिया में सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उर्मिला सिंह एवं अध्यक्ष डॉ विनोद सिंह के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया कक्षा 12वीं वर्ग में आदित्य 92.2 %, अभय केसरी 87.6 %, शाश्वत पांडे 84.6 %, अभिषेक चौहान 84%, रंजीत गुप्ता 81%, आदित्य यादव 80.8 %, आयुष वर्मा 80.4 %, और इसी तरह हाईस्कूल में श्रुति यादव 92.6 %, प्रशांत शेखर 90.6 %, पूजा शर्मा 89.6 %, अभिषेक वर्मा 89.4 %, दिव्या यादव 88.2%, रवि रंजन 88.02 %, अभिषेक 87%, निखिल वर्मा 87%, शिल्पा मिश्रा 85.4%, दीप विश्वास 85% और आशुतोष दुबे 84.4 % अंक प्राप्त किए। इस प्रकार विद्यालय का परिणाम इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक श्री हरेराम सिंह, श्री प्रकाश कुमार सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, एस.पी.एन. तिवारी, टी. के. सिंह, रोहित सिंह, नागेंद्र सिंह, डॉ संजय सिंह, आलोक सिंह, मीना शुक्ला, कंचन सिंह निर्भय पांडेय, सुनील यादव आदि लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजीत कुमार पांडेय ने बच्चों को सुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button