ससुराल में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या पत्नी की विदाई कराने गया था ससुराल युवक

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में पत्नी की विदाई कराने गए युवक ने किसी बात से नाराज होकर घर के बगल में स्थित बगीचे में शनिवार की रात फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। ससुराल वालों ने इसकी सूचना मृतक के घर वालों को दिया। मृतक के भाई ने रविवार को घटना की सूचना बैरिया पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज उर्फ प्रेमचक निवासी श्रीभगवान भारती ने बैरिया थाने में दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि मेरा भाई भुवनेश्वर भारती शनिवार को पत्नी की विदाई कराने के लिए अपने ससुराल मधुबनी निवासी हीपू पासवान के घर गया हुआ था। वह नशे की हालत में था। किसी बात से नाराज होकर वह घर के बगल के बगीचे के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत बैरिया थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने तहरीर दिया है, जांचोपरान्त आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button