शिप्रान्त सिंह गोलीकांड का एक और अभियुक्त गिरफ्तार अब तक दो आरोपी हो चुके है गिरफ्तार फरार चल रहे मुख्य आरोपी बलवंत पर है 15000 का ईनाम 11 मई को हनुमानगंज चौकी के पास शिप्रान्त को मारी थी गोली

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया। टीडी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गोलीकांड के एक और आरोपी को सुखपुरा पुलिस ने रविवार को मुखबीर की सूचना पर ब्रह्माईन बारह दुअरिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता भुटन उर्फ इम्तियाज पुत्र फैयाज निवासी परमंदापुर थाना कोतवाली जनपद बलिया बताया। पकड़ा गया अभियुक्त घटना के दिन से ही बिहार भाग गया था। रविवार को वापस टकरसन छोडहर के रास्ते घर आ रहा था कि पुलिस ने गिरफ्तार कर

 

 

बता दे कि 11 मई 2024 को थाना सुखपुरा अंतर्गत हनुमानगंज चौकी के पास टीडी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह पर जान से मारने की नीयत से बदमाशों ने गोली मार दिया था। जिसमें से एक गोली शिप्रान्त के दाहिने साइड पीठ तथा बाए पैर में लगी थी। इसके अलावा दो गोली सीने को छूते हुए निकल गई थी।

 

 

जिसमें पुलिस ने घायल पिता के तहरीर पर सचिन यादव व बलवंत यादव पुत्रगण मनराज यादव, नवीन यादव समेत चार अज्ञात के विरुद्ध धारा 307 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया।

 

 

जिसमें से पुलिस ने अमन राय को करनई गांव के पास से गिरफ्तार किया था। जबकि फरार चल रहे मुख्य आरोपी बलवंत यादव की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 15000 रुपया पुलिस ने ईनाम घोषित किया है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने एक और आरोपी भुटन उर्फ इम्तियाज पुत्र फैयाज निवासी परमंदापुर थाना कोतवाली जनपद बलिया को ब्रह्माईन बारह दुअरिया पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Back to top button