मोहन यादव ने कहा- मथुरा में भगवान कृष्ण मुस्कुराएंगे, वोट सिर्फ कमल को

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बलिया।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में पिछले 10 सालों में किसी तरह की आतंकवादी गतिविधि का न होना केंद्र की मोदी सरकार के सशक्त नेतृत्व का उदाहरण है। मोहन यादव ने रविवार को पी एन इंटर कालेज दुबेछपरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हमारी जवाबदेही ज्यादा है, क्योंकि अब भगवान श्रीराम अपने मंदिर में मुस्कुरा रहे हैं तो वह मोदी सरकार के प्रयासों के कारण है। उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार ही बने और इस बार मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण भी मुस्कुराएं, उसके लिए वोट सिर्फ कमल को देना है। सीएम यादव बलिया से बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में जनसभा कर रहे थे।

*घमंडिया गठबंधन का अहंकार टूटता जा रहा है*

यादव ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव अपना अंतिम रूप ले रहा है, वैसे-वैसे घमंडियां गठबंधन का अहंकार टूटता जा रहा है, क्योंकि मोदी सरकार को एक बार फिर से जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर हो रहा है और विश्‍व में भारत ने हर क्षेत्र में मजबूती के साथ प्रतिस्पर्धा के रूप में अपना स्थान बनाया है। मोहन यादव ने कहा कि 2014 के पहले आतंकवादी घटना लगातार सुनाई देती थी, लेकिन देश में पिछले 10 सालों से किसी भी प्रकार की कोई आतंकवादी गतिविधि नहीं हुई जो मोदी सरकार के सशक्त नेतृत्व का उदाहरण है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम भगवान की बात करते हैं तो कांग्रेस की नींद उड़ जाती है। हम यहां नहीं तो क्या पाकिस्तान में भगवान की बात करेंगे। पता नहीं कांग्रेस का पाकिस्तान से क्या संबंध है। कांग्रेस के लिए कोई समर्थन की बात नहीं कर रहा, लेकिन पाकिस्तान के नेतागणों के बयान आ रहे हैं कि कांग्रेस की जीत होना चाहिए। कांग्रेस को जिताने के लिए पाकिस्तान मदद कर रहा है, इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात क्या होगी।

 

*बलियावासियों लक्ष्मण रेखा पार मत करना*

मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन की तुलना नाम लिए बगैर रावण से की और कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग भगवान राम के जमाने में भी सोने की लंका लेकर अत्याचार करने के लिए पैदा हुए। दस-दस मुंह से वादे करते थे। अक्ल का दीवालियापन ऐसा था कि माता सीता के अपहरण के लिए भी भगवा पहनकर गए थे। माता सीता ने लक्ष्मण रेखा पार करने की गलती कर दी थी, लेकिन बलिया वालों ध्यान रखना किसी भी हालत में लक्ष्मण रेखा पार मत करना।

*मोदी की सरकार बनाओ अगली बार मटकी मथुरा में फोड़ेंगे*

 

बलिया।बैरिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने समुद्र में डूबी हुई पांच हजार साल पुरानी द्वारका के दर्शन किए। उन्होंने डुबकी लगाकर हमारे भगवानv के प्रति आस्था दिखाई है। कांग्रेसी व गठबंधन हमारे भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण को नहीं मानते हैं उनके अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि गंगा वालों को यमुना जी बुला रही हैं, आपका वोट मथुरा के श्रीकृष्ण के लिए होना चाहिए। मैं आपको निमंत्रण देता हूं। मोदी की सरकार बनाओ अगली बार मटकी मथुरा में फोड़ेंगे।

*मोदी के हाथ में देश सुरक्षित–नीरज*

कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यसभा सांसद व बलिया लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने कहा कि मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है।भाजपा गठबंधन उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेंगे।कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व सांसद भरत सिंह पूर्व मंत्री पूर्व उपेन्द्र तिवारी विधायक सुरेन्द्र सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष संजय यादव अरविन्द सिंह सेंगर अरुण सिंह निर्भय सिंह गहलौत अशोक शेखर ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button