बलिया में चोरी की बाइक के साथ बाइकर्स गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

 

 

बैरिया, बलिया : बैरिया पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित मठ योगेंद्र गिरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता उस समय मिली, जब युवक चोरी की बाइक बेचने जा रहा था। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते युवक को चालान न्यायालय कर दिया।

 

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिहार के तरफ से एक बाइक चोर चोरी की बाइक लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा में बेचने आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए तत्काल चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण कुमार सिंह, विमल सिंह, प्रिंस सिंह राजपूत को भेजा गया। मठ योगेंद्र गिरी के निकट घेराबन्दी कर बाइक को रोककर बाइकर्स से पूछा गया तो उसने अपना नाम औरंगजेब पाल (निवासी सोनबरसा, थाना मांझी, जनपद सारण बिहार) बताया।

 

 

उसने स्वीकार किया कि चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो बेचने के लिए ले जा रहा था। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर से चलानी ऐप पर जांच करने पर मोटरसाइकिल का नंबर फर्जी पाया गया। वास्तविक नंबर बीआर 07 वी 5829 है। वाहन स्वामी का नाम गोपाल शर्मा पुत्र छितेश्वर शर्मा केयर ऑफ सीएन झा हाउस नंबर 362 वासुदेवपुर, पोस्ट लालबाग डीवीसी ग्राम बभनगांव पोस्ट वंसी बांका ज्ञात चला। आरोपी के खिलाफ धारा 411, 419, 420 का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button