सिएटल से ‘वंशज’ की वर्चुअल शूटिंग के लिए पुनीत इस्सर ने ली अपने बेटे की मदद
Punit Issar enlisted the help of his son for the virtual shooting of 'Vanshaj' from Seattle

मुंबई: ‘वंशज’ में दादा बाबू का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर ने बताया कि उन्होंने किस तरह शो से ब्रेक लेने के दौरान सिएटल में वर्चुअल शूटिंग करनी पड़ी।
मुंबई, 18 मई । ‘वंशज’ में दादा बाबू का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर ने बताया कि उन्होंने किस तरह शो से ब्रेक लेने के दौरान सिएटल में वर्चुअल शूटिंग करनी पड़ी।
शो में पुनीत को परिवार के मुखिया भानु प्रताप महाजन के रोल में दिखाया गया है, जिन्हें दादा बाबू भी कहा जाता है। जब वह विदेश में थे, तो पुनीत को एक जरूरी सीन का हिस्सा बनना था, इसलिए प्रोडक्शन टीम ने उनसे अपने फोन का इस्तेमाल कर इस सीन को शूट करने का अनुरोध किया।
इसे अपने लिए एक चुनौती के रूप में लेते हुए, पुनीत ने अपना मेकअप खुद किया और दादा बाबू के किरदार में ढल गए और अपने बेटे की मदद से इस सीन को शूट किया।
पुनीत ने कहा, “डेली सोप पर काम करने के लिए एक एक्टर से हाई लेवल की कमिटमेंट की जरूरत होती है। जब मैं सिएटल में था, तो अकेले एक सीन शूट करना मेरे लिए एक अलग एक्सपीरियंस था। मेरे बेटे ने इस सीन को सूट करने में मेरी मदद की, जिससे यह एक खास यादों में शामिल हो गई।”
“इस सीन में दादा बाबू को अपने पर्सनल काम से अपने अमेरिका जर्नी के दौरान वीडियो कॉल के जरिए महाजन परिवार के साथ बात करते हुए दिखाया गया है। कुल मिलाकर, यह मेरे लिए एक नया अनुभव था, क्योंकि मुझे अपने लंबे करियर में कभी भी अपना खुद का सीन शूट नहीं करना पड़ा।”
इस खास सीन में दादा बाबू डीजे के पेरेंट्स गार्गी (परिणीता सेठ) और धनराज (गिरीश सचदेव) को वीडियो कॉल करते हैं, और उनसे परेशानियों को खत्म करने के लिए डीजे (माहिर पांधी) को युक्ति (अंजलि तत्रारी) से माफी मांगने की सलाह देते हैं। सब कुछ अच्छे से हुआ, क्योंकि शो में भी दादा बाबू को अमेरिका में दिखाया गया है।



