मंगल लक्ष्मी’ के संगीत समारोह में उदित नारायण गाएंगे अपने पसंदीदा गाने

Udit Narayan will sing his favorite songs at the 'Mangal Lakshmi' concert

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

 

मुंबई: टीवी शो ‘मंगल लक्ष्मी’ में एक संगीत समारोह के सीक्वेंस में दिग्गज बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण अपने कुछ पसंदीदा गाने गाएंगे।

 

मुंबई, 19 मई: टीवी शो ‘मंगल लक्ष्मी’ में एक संगीत समारोह के सीक्वेंस में दिग्गज बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण अपने कुछ पसंदीदा गाने गाएंगे।

 

 

नारायण ने कहा, ”लक्ष्मी और कार्तिक के संगीत समारोह का हिस्सा बनना अद्भुत है। यह सीक्वेंस बहुत खास है, क्योंकि मंगल और उसके परिवार ने मेरा शानदार तरीके से स्वागत किया और अपने परिवार का हिस्सा होने का एहसास कराया।”

 

 

उन्होंने कहा, ”दिल भर आया जब मैंने मंगल और लक्ष्मी के बीच बहनों के प्यार को देखा। अपने परफॉर्मेंस के लिए, मैं अपने कुछ पसंदीदा गाने गाऊंगा, जिसके जरिए मुझे न केवल नवविवाहितों बल्कि शो के दर्शकों का भी उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।”

 

 

‘मंगल लक्ष्मी’ दो बहनों की कहानी है, जो अपने रिश्तों में आपसी सम्मान के लिए प्रयास करते हुए जीवन की चुनौतियों का सामना करती हैं।

 

 

मंगल, जिसका किरदार दीपिका सिंह ने निभाया है, अपनी बहन लक्ष्मी की अभिभावक और विश्वासपात्र हैं, जिसका किरदार सानिका अमित ने निभाया है।

 

 

‘मंगल लक्ष्मी’ कलर्स पर प्रसारित होता है।

Related Articles

Back to top button