Azamgarh :चेकिंग के दौरानअवैध असलहा के साथ एक गिरफ्तार
चेकिंग के दौरानअवैध असलहा के साथ एक गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
दिनाक 14-08-2025 को उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान सदरपुर बरौली गेट से दुर्वाषा रोड पर लगभग 50 मीटर से समय करीब 14-19 बजे एक अदद नाजायज पिस्टल .32 बोर के साथ अभियुक्त विपिन राय उर्फ बब्बू राय पुत्र ईश्वरचन्द्र राय साकिन भँवरूपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ हाल पता कस्बा फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष को हिरासत पुलिस में नियमानुसार लिया गया थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 396/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।