रसड़ा में हज यात्रियों का फूल-मालाआें से स्वागत कर रवाना करते मुस्लिम बंधु
रसड़ा से हज यात्रियों का आखिरी जत्था रवाना

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
रसड़ा (बलिया) : सउदी अरब में मक्का व मदीना हज के लिए जाने वाले हज यात्रियों का आखिरी जत्था मंगलवार को यहां से देर सायं रवना हुआ।
आखिरी जत्थे में शामिल हज यात्री महमूद आलम उर्फ मुन्ना, शाहजहां बेगम तथा मो. इरफान को लोगों ने फूल-मालाआें तथा उन्हें दिली मुबारकबाद देकर रवाना किया। इसके पूर्व रसड़ा से ही आठ जायरीनों का जत्था जिसमें
सादिक, डा. नौसिना, मो. जोहान, जोहा रहमान, अमिदा खातून, वहीद्दुल रहमान तथा रूबी परवीन शामिल रहे जो यहां रवाना हुए। इन सभी हज यात्रियों को मुसलमानों ने अपनी नेक ख्वाईशात के साथ रवाना किया। हज यात्री
लखनऊ से विमान द्वारा मक्का के लिए रवाना हुए जहां मदीना व जिदा इत्यादि पवित्र स्थानों पर जियारत करने के बाद लगभग 45 दिनों बाद सउदी से रवाना होगे।



