श्री अयोध्या धाम की सारस्वत यात्रा सम्पन्न।

रिपोर्टर संजय सिंह
रसड़ा (बलिया)स्थानीय श्री बाला जी यशोदा कुंवर अर्जुन विद्यापीठ में प्रबंधक अर्जुन जी के नेतृत्व में विद्यालय के 60 छात्र छात्राओं के एक दल के साथ 21 मई मंगलवार को श्री अयोध्या धाम की सारस्वत यात्रा की जिसके अन्तर्गत
सर्वप्रथम बच्चों ने सरस पावनी सरजू नदी में स्नान किया तत्पश्चात् श्री हनुमान गढ़ी, श्री राम जन्म भूमि पर श्रीराम लला, का दर्शन पूजन किया साथ ही कनक भवन, दशरथ महल, बाल्मिकी भवन, नागेश्वर नाथ, सुग्रीव महल, राम की
पैढ़ी, लता चौक, की ऐतिहासिक धरोहर का अवलोकन करते हुए नवीन अद्भूत राम से जुड़ी कर्म और आध्यात्मिकता की प्रधानता में अयोध्या का शैक्षिक भ्रमण पूर्ण किया ।
विद्यालय ने इस यात्रा में सहयोग प्रदान करने वाले मुकेश यादव, गुडु शर्मा, अनिल जी, सुनील जी, रिषभ, पुष्पा शर्मा इत्यादि सभी अभिभावकगण व अध्यापक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया ।



