शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
लोकसभा के लिए एक जून को मतदान और चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश जारी किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालय व शासकीय विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारी मुख्यालय पर बने रहें। अपरिहार्य स्थिति में मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी, कार्मिक बलिया से मुख्यालय छोड़ने की अनुमति के उपरांत ही जिला मुख्यालय छोड़ें। उन्होंने कहा है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



