तरबूज का पैसा मांगने पर दुकानदार और परिजनों को पीटा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
रसड़ा क्षेत्र के सिधागरघाट पुल पर तरबूज का पैसा मांगने पर ग्राहकों ने दुकानदार और परिजनों की पिटाई कर दी। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना के सिधागरघाट निवासी सत्येंद्र साहनी पुत्र शंकर साहनी सिधागरघाट पुल पर तरबूज एवं खरबूजा बेचता है। मंगलवार की शाम दो लोग तरबूज खरीद कर जाने लगे। दुकानदार ने जब पैसा मांगा तो उसे गाली देते हुए मारने- पीटने लगे। लोगों के बीच बचाव करने पर उन लोगों ने फोन करके एक युवक को और बुला लिया और तीनों लोग पीटने लगे।
बचाने के लिए आए भाई देवेंद्र साहनी, बहन फूल कुमारी की भी पिटाई की। आसपास के दुकानदारों के बीच बचाव करने पर दुकानदान को धमकी देते हुए भाग निकले। सत्येंद्र साहनी की तहरीर पर पुलिस तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।



