अनियंत्रित होकर पलटी बाइक युवक की मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। नगरा रसड़ा मार्ग सोनापाली मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर जाने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को पीएचसी नगरा पहुचायी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक की मौत हो गई।

 

नगरा थाना क्षेत्र के खरुआव कीर्तूपुर निवासी राकेश चौहान 24 वर्ष पुत्र राम प्रसाद चौहान घर से बाइक से अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए दोपहर में नगरा आ रहा था।

 

अभी वह नगरा रसड़ा मार्ग पर सोना पाली मोड़ के समीप ही पहुंचा था कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर पेड़ से टकरा गई। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

 

सुचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाई, जहां गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

परिजन एंबुलेंस में युवक को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button